Display bannar

सुर्खियां

ट्रॉफी के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, युवाओं ने लगाए वन्देमातरम के नारे


आगरा। आरोही संस्था की ओर से आयोजित होने वाले यू.पी प्रीमियर लीग के तहत शनिवार को ताजनगरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से सैकड़ों युवा तिरंगा हाथ में थाम भारत माता के जयकारों के साथ आगे बढ़े। शहीद स्मारक पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद रैली का समापन हुआ। शुभारंभ विजय शिवहरे एमएलसी और प्रमोद गुप्ता ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। 

    आरोही संस्था के प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा प्रतापपुरा, साईं की तकिया, कलेक्ट्रेट, नालबंद चौराहा, आगरा कॉलेज, सेंट जोंस, हरिपर्वत चौराहे से सूरसदन और संजय पैलेस का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग का मंच दे रही है। इस मौके पर पूजा मेहरा, केशव अग्रवाल, रामू वर्मा, अनिल शर्मा, प्रिंस राठौर, विजय शर्मा, मनोज जादौन आदि मौजूद रहे।