Display bannar

सुर्खियां

किसानों को जैविक इंडिया अवार्ड्स से किया गया सम्मानित


आगरा : ताजनगरी आगरा के ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में टेफ्लाज व इंटरनेशनल कंपिटेन्स सेंटर फ़ॉर आर्गेनिक एग्रीकल्चर (आईसीसीओए) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ऑर्गेनिक फूड इंडिया कॉन्क्लेव 2022 के दौरान जैविक इंडिया अवार्ड्स समारोह के तीसरे संस्करण का भव्य आयोजन हुआ। जैविक कृषि के क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों व संस्थाओं के असाधारण योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से जैविक इंडिया अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। कैलाश सिंह और आयोजक ग्लोबोइल इंडिया ने कहा, "दुनिया भर में जैविक कृषि व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ रहा है। विश्व स्तर पर उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के साथ, इस क्षेत्र में विभिन्न समूहों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, जैविक खेती, उसके प्रचार-प्रसार और व्यवसाय की दिशा में अमूल्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का जैविक इंडिया अवार्ड्स से सम्मान कर हम स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

    इंटरनेशनल कंपिटेन्स सेंटर फ़ॉर आर्गेनिक एग्रीकल्चर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज मेनन ने बताया वार्षिक जैविक इंडिया पुरस्कारों का पहला संस्करण 2018 में बंगलौर में और 2019 में नई दिल्ली में दूसरा संस्करण आयोजित किया गया था।  कोविड के चलते पिछले दो वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था।  अब इस वर्ष आगरा में "जैविक इंडिया अवार्ड्स" के तीसरे संस्करण का भव्य आयोजन हुआ| इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथियों बीसी पाटिल (कृषि मंत्री) के कर-कमलों द्वारा पुरस्कारों का वितरण हुआ। इन पुरस्कारों के लिए सम्मान पत्र के साथ किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000/- रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। उत्तर क्षेत्र में जैविक खेती का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश के राहुल कुमार को व राजस्थान के ईश्वर चंद्र गौतम को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है। उत्तर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का पुरस्कार जसवीर सिंह उत्तराखंड को प्रदान किया गया।