Display bannar

सुर्खियां

कर्मयोगी चौराहा से महाराजा अग्रसेन के उद्धघोष के साथ निकाली आमंत्रण यात्रा


आगरा। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के गूंजते जयघोष। क्षेत्रवासियों को बैंड बाजो और भक्तिमय संगीत की धुन पर आमंत्रण देते अग्रवंशी। ये नज़ारा था कमला नगर स्थित कर्मयोगी एक्सटेंशन से  शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए आमंत्रण यात्रा का। अग्र मिलन समिति कर्मयोगी की ओर से  आयोजित आमंत्रण यात्रा में समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि आमंत्रण यात्रा प्रातः 8 बजे सुभाष नगर से ब्रज बिहार, कर्मयोगी एन्क्लेव, विमल वाटिका, अमिता बिहार, सरयू धाम वैभव एन्क्लेव, ब्रज धाम होते हुए कर्मयोगी फुब्बारा पर समाप्त हुई। जगह-जगह कॉलोनियो में आमंत्रण यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

    उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पहली बार कर्मयोगी एक्सटेंशन से महाराजा अग्रसेन  की शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में विभिन्न सजी झांकियो में 18 राजकुमार और नौ देवी के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पुरे कर्मयोगी क्षेत्र में 18 वैश्य गोत्रो के द्वार बनाये जा रहे है जिसमे सिंह द्वार मुख्य द्वार सजाया गया है। 

    कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में 26 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से हवन होगा। शाम 6 बजे यमुना चौराहे से भव्य से महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा निकलेगी।समापन पर कर्मयोगी फुब्बारा पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे अग्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद अमित ग्वाला, अनिल अग्रवाल टोटी, मनीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मदन गोपाल, संजय गुप्ता, प्रवेंद्र गर्ग, विनोद अग्रवाल, विकास गोयल, अशोक गोयल, संजय मंगल, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।