Display bannar

सुर्खियां

निशान व कलश यात्रा में हरे रामा, हरे कृष्णा पर जमकर थिरके श्रद्धालु

आगरा : श्री भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार की ओर से जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सिर पर कलश व हाथों में निशान लिए श्रद्धालु प्रातः 8 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर इकठ्ठा हुए। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा व्यावसाहिक प्रकोष्ठ के संयोजक नितेश अग्रवाल ने कलश यात्रा में पहुंच कर श्रद्धालुओ का उत्साह बढ़ाया। सभी भक्तो ने पारंपरिक पीत वस्त्रो में भक्ति संगीत मे बैंड-बाजो की धुन पर भव्य कलश यात्रा व निशान यात्रा निकाली। मंदिर से कथा स्थल तक निकाली गई कलश यात्रा में लगभग 251 महिलाओ ने भाग लिया वही दूसरी ओर 251 पुरुषों ने निशान यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा मे सभी भक्त हरे रामा, हरे कृष्णा के भजनो पर खूब थिरके। बग्घी पर विराजमान व्यास पं. कृष्णाग गौरव आशीर्वाद देते चल रहे थे। विजय नगर कॉलोनी मे उनका कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा विजय नगर, गधापड़ा तथा जीवनी मंडी क्षेत्र जय श्री राधे और जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कथा के मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल और सलोनी अग्रवाल है। वही दैनिक यजमान अवध बिहारी शर्मा एवं लता शर्मा रही।

भागवत कथा के प्रथम दिन 

कथा के प्रथम दिन कथावाचक पं. कृष्णाग़ गौरव के मुखारविंद से कथा स्थल पर महात्म्य कथा और धुंधकारी की कथा के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि भागवत अवरोध मिटाने वाली उत्तम अवसाद है। भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी दुखी नहीं होता है। 


भागवत कथा मे कल

मिडिया समन्वयक अमित अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को शुकदेव आगमन, परीक्षित जन्म तथा नारद व्यास संवाद का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक नितेश अग्रवाल, गौरव गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अनुराग शर्मा, अमन अग्रवाल, राम चंद माहेश्वरी, अभिषेक गर्ग, नीरज गर्ग, मनोज चतुरानी, कमला गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अमन गर्ग, शालू दीक्षित, उर्मिला माहेश्वरी, आशी अग्रवाल, स्वीटी गर्ग, आरोही गर्ग, संदीपा माहेश्वरी, प्रियंका महेश्वरी, सुनीता गुप्ता मौजूद रही।