Display bannar

सुर्खियां

श्याम होटल में दशहरा शोभायात्रा की स्मारिका का हुआ विमोचन


आगरा। प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर जटपुरा खातीपाड़ा से निकलने वाली उत्तर भारत की प्राचीन दशहरा शोभायात्रा का राजा की मंडी स्थित श्याम होटल में दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति ने दशहरा महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महामंत्री राजपाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण सिंह, संयोजक हेमंत प्रजापति और महिला मंडल अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। अध्यक्ष महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि दशहरा महोत्सव की स्मारिका में पदाधिकारियो और कार्यक्रमों रुपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गयी है। दशहरा शोभायात्रा की तैयारी अंतिम दौर में है। शोभयात्रा में विभिन्न झांकियो शोभायात्रा मार्ग में श्री राम और रावण का तीर कमान से युद्ध करते हुए का संजीव रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा जिसमे प्रमु श्रीराम और रावण की सेना के मध्य युद्ध होगा। 

    महामंत्री राजपाल यादव ने बताया कि लोहामंडी खातीपाड़ा में सीवर उफान मार रहे है, पूरे शोभायात्रा मार्ग की सड़को की हालत भी खस्ता है और क्षेत्र में बिजली के तार लटक रहे है, जबकि संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक महीने पहले ही अवगत करा दिया, ऐसे में दशहरा शोभायात्रा मार्ग में बेहद समस्या बनी है अगर शोभायात्रा मार्ग में सुधार नहीं किया गया तो तीन अक्टूबर को कमेटी के पदाधिकारी धरने पर बैठने के लिए लामबंद होंगे और शोभायात्रा निकालने पर पुनः विचार करेंगे। 

 दशहरा शोभायात्रा में राम-रावण का युद्ध करेगा आकर्षित 

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजगद्दी प्रभारी तरुण सिंह ने बताया कि स्वरूप चयन समिति द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी के स्वरूपों का चयन किया जा चुका है। तीन फुट चाँदी के भारी मुकुट के लिए राम और लक्ष्मण के स्वरूपों को युद्ध के प्रशिक्षण के बाद उनकी दिनचर्या, खानपान में भी बदलाव किया जा रहा है, ताकि वो स्वरूपों को अपने अंदर डाल पाएं। आठ अक्टूबर को राजतिलक राजगद्दी समारोह के लिए जयपुर हॉउस-प्रताप नगर क्षेत्र को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जा रहा है। इस अवसर पर रामदास कटरा, मटरू सिंह, प्रवीण अग्रवाल, अमित बंसल, संतोष अग्रवाल, शुभम सिंह, शिवम् मिश्रा, सुरेश चंद्र शर्मा, पंकज कुमार, अरिहंत जैन, अनुज जैन, विक्रांत सिंह, हर्ष गुप्ता, हर्ष यादव, आशीष जैन, पुष्पेंद्र गोयल, अम्बुज अग्रवाल, रविंद्र दक्ष प्रजापति, अमित जैन, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, गणेश बंसल, भक्त बंसल अग्रवाल, उदित अग्निहोत्री, अनु मालिक, भूपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। 

झांकी करेंगी रूढ़िवादी कुरूतियो पर प्रहार

    कार्यकारी अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में खाटूश्याम जी, बांके बिहारी के डोला सहित दर्जनों झांकी मार्ग में निकाली जाएँगी, पूर्व मैं भी लगभग 50 झांकी होती आई हैं, इस बार इससे ज्यादा झांकी शोभायात्रा को और भव्य बनाएंगी। प्रत्येक झांकी समाज को एक सन्देश देगी। समाज में फैली रूढ़िवादी कुरूतियो पर प्रहार करती हुई कई झांकिया इस बार शोभायात्रा में शामिल हो रही है। पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज-प्रथा, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत का सन्देश देती हुई तमाम झांकियां नज़र आएँगी।