Display bannar

सुर्खियां

सहालग के परिधानों के जरिए मॉडल्स ने बिखेरे फैशन के रंग

  • मिस इंडिया यूनिक का ताज मन्नत के नाम रहा 
  • उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और राजस्थान के मॉडल्स ने भी लिया हिस्सा 
  • डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी के फैशन शो में महिला सशक्तिकरण थीम को दर्शकों ने खूब सराहा


आगरा। आज कोहिनूर बेशक भारत की शान नहीं है, लेकिन भारत की महिलाओ की प्रतिभा भी किसी कोहिनूर से कम नहीं है। ये नज़ारा था आगरा कैंट स्थित ग्रांड होटल में डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक 2022 फैशन शो का। फैशन के जलवे बिखेरने वाली युवतियों के साथ अपने को वैवाहिक जीवन में ढाल चुकी महिलाये भी रैम्प पर कैटवॉक करती हुई किसी से कम नहीं दिख रही थी | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डॉ. विजय किशोर बंसल और संस्था की अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्ज्लन कर किया। 

महिला सशक्तिकरण थीम पर सहालग के परिधानों को फैशन शो में तीन राउंड में प्रस्तुत किया गया। पहले राउंड में केजुअल परिधान, दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न, तीसरे राउंड लहंगा पहन कर मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। परम्परागत संगीत धुन पर डेस्टिनेशन संस्था के मंच पर पहली बार 22 मॉडल्स साथ एक ही थीम पर नज़र आयी । मिस इंडिया यूनिक का ताज मन्नत के सर सजा और उपविजेता तनिषा सिंह रही, वही मिसेज इंडिया यूनिक का ख़िताब रेखा सिंह नाम रहा और उपविजेता शिल्पा शर्मा रही। 


अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने बताया कि ब्यूटी कांटेस्ट के माध्यम से फ्रेशर्स महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को मंच देने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। फैशन शो में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और राजस्थान के प्रतिभागयो ने भी हिस्सा लिया। शो की कोरियोग्राफी कपिल आहूजा ने की। निर्णायक की भूमिका में जीनत जीशान और अंकिता परिहार रही। संचालन मयंक भारद्वाज ने किया। सभी का धन्यवाद आयोजन सचिव राजेंद्र फौजदार ने दिया। इस अवसर पर मधु गुर्जर, कुलदीप ठाकुर, आनंद टाइटलर, अभिनय कुमार, ईश्वर दयाल ईश, अनिल अरोरा, अलका सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, गौरव धवन, अंजुल कुलश्रेष्ठ, शिवम् फौजदार,अमित चौहान, मनोज गुप्ता, शेखर शर्मा, कलीम कुरैशी, सुजाता सत्संगी, राजेश्वरी बघेल, नीरू चाहर, कविता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।