Display bannar

सुर्खियां

सेंट पॉल्स के पूर्व छात्र डॉ. त्रिपुरदमन सिंह की पुस्तक को चुना सर्वश्रेष्ठ

आगरा। सूर्य नगर निवासी सेंट पॉल्स स्कुल के पूर्व छात्र डॉ. त्रिपुरदमन सिंह बुधवार को दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा एक लाख रुपए राशि के चेक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर रामनाथ गोयंका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. त्रिपुरदमन सिंह द्वारा भारत के संविधान में प्रथम संशोधन की कहानी पर आधारित लिखी गई और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित पुस्तक "सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज" को इंडियन एक्सप्रेस समूह की जूरी द्वारा रामनाथ गोयनका पुरस्कार के लिए नॉनफिक्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चयनित किया गया था। इससे पहले वो नेहरू: द डिबेट्स दैट डिफाइंड इंडिया" पुस्तक भी लिख चुके है।