Display bannar

सुर्खियां

भारत विकास परिषद् समर्पण और संपर्क ने मनाया होली मिलन समारोह

आगरा। भारत विकास परिषद 'समर्पण' शाखा की ओर से अग्रवाल सेवा सदन कमला नगर में होली महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम शुरुआत अध्यक्ष संजीव दौनेरिया, सचिव नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष समीर जैन, महिला संयोजिका संगम सिंघल और जिला उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर ने किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन की मंडली द्वारा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन केशव दत्त गुप्ता, ब्रज प्रांत सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष सोमदेव सारस्वत, जिला चेयरमैन डी.जी मित्तल, तरुण शर्मा, निशी दौनेरिया, निधि गोयल,आरती अग्रवाल, सोनम मित्तल आदि मौजूद रहे।


भारत विकास परिषद् संपर्क ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

आगरा : सिकंदरा स्थित मधु रिसोर्ट में भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा की ओर से ब्रज होलिका उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सचिव अभिनव भटनागर और कार्यक्रम सयोंजक सुकेश जिंदल बांके बिहारी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जन कर किया। अध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने बताया कि होली मिलन समारोह में वृन्दावन से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के नृत्य, मयूर नृत्य व फूलो की होली के माध्यम से ब्रज की होली की झलक से ब्रज में होने का अहसास कराया। सभी ने होली मिलन में संपर्क शाखा की महिलाओ ने ब्रज नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा। सभी का स्वागत चन्दन, पटका और गुलाल लगा कर किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, कार्यक्रम प्रभारी अंकुर सिंघल, नितिन गुप्ता, अलोक गुप्ता, मनीषा जैन आदि मौजूद रहे।