Display bannar

सुर्खियां

भाविप समर्पण के सदस्यों ने चारा खिला कर की गौ सेवा

आगरा : भारत विकास परिषद् 'समर्पण' शाखा की ओर से फाउंड्री नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियो ने गौ सेवा व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया | शाखा अध्यक्ष निशी दौनेरिया ने गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा के उपरांत चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और बीमार गायों का डॉक्टर द्वारा परीक्षण कर इंजेक्शन व आवश्यक दवाइयाँ दी गई | 

चिकित्सा शिविर व गौ सेवा कर लिया आशीर्वाद

सचिव मोनिका दौनेरिया ने कहा कि गोवंश जिसमे गाय और बैल दोनो ही शामिल है इन पर कभी भी क्रोध नही करना चाहिए | गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सोनम मित्तल ने किया | इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी पारुल गर्ग, रिचा गर्ग, गौरव गोयल, रिंकी गोयल, दीपक अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल, महिला संयोजिका प्रियंका अग्रवाल, अखिलेश भटनागर, सोमदेव सारस्वत, धर्म गोपाल मित्तल, संजीव दौनेरिया, समीर जैन, नितिन गोयल, अनिल गुप्ता, संदीप मित्तल, अनुराग शिवहरे, संजीव मित्तल, देवेंद्र कुमार मांडलस, विमलेश कुमारी गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।