Display bannar

सुर्खियां

भाविप संयम ने जाना बुजुर्गो का हाल और गायो को खिलाया चारा


आगरा : भारत विकास परिषद् 'संयम' शाखा की ओर से सिकंदरा स्थित रामलाल आश्रम व गौशाला में गुरुवार को संस्था के पदाधिकारियो ने गौ सेवा व बुजुर्गो को भोजन कराया | संस्थापक रवि शिवहरे ने गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा के उपरांत चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और बुजुर्गो का उनके कमरों में जा कर हालचाल जाना | 

बुजुर्गो व गौसेवा कर लिया आशीर्वाद

शाखा अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि गोवंश जिसमे गाय और बैल दोनो ही शामिल है इन पर कभी भी क्रोध नही करना चाहिए | गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय जैन ने किया | इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विश्नु गोस्वामी, संजीव अग्रवाल, कन्हैया गोयल, रुचि अग्रवाल, पूजा गोस्वामी, डिंपल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय शिवहरे ,सतीश अग्रवाल, संजीव शिवहरे, डॉ. पंकज अग्रवाल, मनोज राठौड़, रिंपी अग्रवाल,  रेनू शिवहरे, सारिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।