Display bannar

सुर्खियां

ब्रज समर्पण गांव थीम पर नंदोत्सव में कान्हाजी को कराया नौका विहार


आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर ब्रज समर्पण गांव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रज गाँव की थीम पर नंद उत्सव का आयोजन नुनिहाई स्थित मधुश्री होटल पर आयोजित किया गया। अध्यक्ष निशि दौनेरिया ने बताया कि नंद उत्सव में कान्हाजी को नौका विहार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देख शाखा के सभी सदस्यों ने कृष्ण जी के लीलाओं का आनंद लिया। सावन क्वीन का ताज अदिति अग्रवाल को पहनाया गया और दही हांडी साज सज्जा प्रतियोगिता की विजेता आयुषी भटनागर रही। सचिव मोनिका दौनेरिया ने बताया कि मनोरंजक खेलों, लघु नाटिका, व संस्कृतिक नृत्य ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। 

सभी का धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष संजीव दौनेरिया ने दिया। इस अवसर पर अखिलेश भटनागर, प्रमोद सिंघल, पूजा बंसल, निधी गर्ग, बबिता गर्ग, रिचा गर्ग, पूजा गोयल, सोनम मित्तल, प्रियंका अग्रवाल, पूजा मित्तल, नितिन गोयल, समीर जैन, सौरभ गोयल आदि मौजूद रहे।