Display bannar

पार्षद मुरारीलाल को न्यूजीलैंड में मिला सम्मान

आगरा। सेवा आगरा की इस अनवरत सेवा को न्यूजीलैंड में 'अंतर्राष्ट्रीय सेवा सम्मान' प्रदान किया गया है। नैरोलैक पेंट कोर डीलर क्लब द्वारा न्यूजीलैंड में 23 मई से आयोजित छह दिवसीय इंटरनेशनल मीट में सेवा आगरा के संस्थापक समाजसेवी दंपति पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन गोयल को संयुक्त रूप से यह सम्मान कंसाई नैरोलैक पेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज जैन ने प्रदान किया। ताज नगरी के समाजसेवी दंपति ने समारोह में मौजूद भारत सहित सात देशों के पेंट व्यवसाय से जुड़े 405 कोर डीलर्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तो 'हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ' जैसे जीवन रक्षक जागरूकता अभियानों संग विभिन्न सेवा-प्रकल्पों को सबकी व्यापक सराहना मिली।

Post Comment