Display bannar

सुर्खियां

फिल्म वांटेड के अभिनेता इंद्र कुमार का निधन... बॉलीवुड मे शोक की लहर

मुंबई : अभिनेता वर्ष 2014 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब एक मॉडल ने उन पर बॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार का हृदयाघात के कारण आज निधन हो गया। वह 43 वर्ष के थे। इंद्र ने कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वांटेड’ में काम किया था। वह एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर वीरानी के तौर पर भी नजर आए थे। फिलहाल वह ‘फटी पड़ी है यार’ नामक फिल्म में काम कर रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इंद्र को रात साढ़े बारह बजे दिल का दौरा पड़ा। उस समय वह अंधेरी के फोर बंग्लोज स्थित अपने आवास में थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम लगभग छह बजे यारी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा।

वर्ष 1996 की फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में इंद्र के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने उनके निधन पर टि्वटर पर शोक जताया। रवीना ने लिखा, ‘‘हे भगवान, स्तब्ध कर देने वाली खबर है। उनके साथ खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काम किया था। बहुत कम उम्र में निधन। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे।’’