आगरा : वर्षो बाद आवास विकास में जनकपुरी आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में तीज के मौके पर पहली बार हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। सैक्टर-3 आवास विकास स्थित एक होटल में मिथला नगरी वासियो ने सैकड़ो की संख्या में हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाये पहुंची। हरियाला तीज के उत्सव में माता जानकी की बहनों सखियों का उल्लास साफ़ झलक रहा था।
महोत्सव में अपने हुनर, प्रतिभा सौन्दर्य व मल्हार गीत, लोक नृत्य, तीज क्वीन(ब्यूटी), तंबोला सहित पांच प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष डॉ० हिर्देश चौधरी, संयोजक मृदुला अग्रवाल, पायल चौहान, रश्मि गुप्ता, सुनीता भास्कर, प्रमिला दुवेदी, रेखा तिवारी, नीलम अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही।
भौकाल खबर
