Display bannar

इन सपाईयो ने कोहली की अध्यक्षता में शिवपाल की पार्टी पर जताया भरोसा


लखनऊ : चुनावी सरगर्मिया अब शुरू हो गयी है और राजनैतिक उठा-पटक चल रही है इसी के साथ सभी दलों में भी कद्दावर नेताओ के साथ कार्यकर्ताओ का भी दल बदलना शुरू हो गया है| इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने भी पार्टी को मजबूत करने के लिए तान छेड़ दी है | कोहली लगातार उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओ और समाजवादी पार्टी के नेताओ से मिल रहे है और उन्हें शिवपाल सिंह यादव पर भरोसा जताने को कह रहे है और उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल कर रहे है| 


ये हुए शामिल 
सपा से तोड़ कर नितिन कोहली ने नोयडा से अखिलेश चौहान कॊ महानगर अध्यक्ष व ग़ज़ियाबाद से कमल राज यादव कॊ अध्यक्ष बना कर पार्टी को मजबूती प्रदान की | कोहली का कहना है की लगातार कार्यकर्ताओ को पार्टी में शामिल कर रहे है और 2019 में चाचा शिवपाल के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पायेगा | इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष लोहिवा नितिन कोहली पार्टी में युवाओ को जोड़ने के लिये पश्चिमी के दौरे पर हैं| 

Post Comment