Display bannar

सुर्खियां

दिल्ली में फिट इंडिया अभियान की हुई शुरुआत

अंजू भंडारी, दिल्ली 


दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की | कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई | इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार किया गया और बाकायदा उसे अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के पोर्टल, वेबसाइट पर अपलोड किया | अभी हाल में फिट इंडिया मूवमेंट पर सरकार को सलाह देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था | समिति में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल संघ , सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और प्रसिद्ध फिटनेस हस्तियों को इसमें शामिल किया गया | खेल एवं युवा मामलों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की राष्ट्रव्यापी शुरुआत शारीरिक गतिविधियों और खेलों को नागरिकों के दैनिक जीवन में शामिल करेगी ताकि उनकी शारीरिक फिटनेस और कल्याण में सुधार किया जा सके |