Display bannar

सुर्खियां

‘दादा साहब फाल्के सम्मान’ बिग बी के नाम’ सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

अंजू भंडारी, दिल्ली 


मुंबई : अमिताभ बच्चन को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सबसे बडा सम्मान ‘दादा साहब फाल्के’ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस वर्ष होने वाले दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा | दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते है | केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा कि 2 पीढ़ियों को प्रेरित और मनोरंजन करने वाले अमिताभ बच्चन का सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स के लिए चयन हुआ हैl इस बात से पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश हैंl मेरी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं | 

आपको बता दें, वैसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों शो कौन बनेगा करोड़पति में व्यस्त हैl सदी के महानायक अपने अभिनय के अलावा अपने सामजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैंl 2018 में यह पुरस्कार फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को प्रदान किया गया थाl अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म सईरा नरसिम्हा रेड्डी में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा चिरंजीवी की अहम भूमिका हैंl अमिताभ बच्चन को यह पुरस्कार भारतीय फिल्मों में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया जा रहा हैl सदी के महानायक की गाथा और फिल्म की यात्रा भी अद्वितीय रही हैंl इसके अलावा उन्होंने अपने आयु के अनुसार भूमिका को चयन करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया और वह आज भी कई कलाकारों से अधिक व्यस्त हैl