Display bannar

सुर्खियां

पुलिस के छापे से सटोरियों में मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार


आगरा : जहाँ एक तरफ दर्शक अपना समय पास करने के लिए टीवी पर परिवार के साथ आईपीएल देख कर आनंद ले रहे है वही आगरा के कई पॉश इलाके में आईपीएल पर सटोरियों द्वारा सट्टा भी लगाया जा रहा है। जब सोमवार को कमला नगर क्षेत्र की सुचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को लगी तो उन्होंने कमला नगर पुलिस को इस पर कार्यवाही का आदेश दिया। इस पर मौके से आईपीएल पर सत्ता लगते हुए तीन सटोरियों को मौके से कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे शहर भर के सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है।  

    सूत्रों की माने तो पुलिस कप्तान बबलू कुमार सटोरियों पर सख्त रुख अपनाये हुए है और पिछले काफी दिन से सटोरिये विजिलेंस की रडार पर थे। नजदीकी सूत्रों के अनुसार गौरव पाराशर, सौरभ तिवारी और शशांक पाराशर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके सेे 22 हज़ार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन व एक एलईडी बरामद की गयी है।