Display bannar

सुर्खियां

आगरा आयी साईना नेहवाल कुछ इस अंदाज में दिखी


आगरा : निर्जला एकादशी पर परिवार के साथ साइना नेहवाल बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। निजी धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों के भ्रमण पर निकली साइना नेहवाल सोमवार की दोपहर में आगरा से वृन्दावन बांकेबिहारी के दरबार मे पहुंची। अपने परिवार के साथ साइना ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की ठाकुरजी के समक्ष दीपक जलाकर मन्नत मांगी। 

उसके बाद साइना नेहवाल ठा. बांकेबिहारी की प्राक्टयस्थली श्री निधिवनराज, स्वामी हरिदास की साधना स्थल के बाद फिर से आगरा पहुंची। साइना ने कहा कि ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर मन को भारी प्रसन्नता हुई है। लंबे समय से ठाकुरजी के दर्शन की इच्छा थी। जो आज पूरी हुई है। निर्जला एकादशी के पर्व पर दर्शन करने की जब उन्हें जानकारी मिली तो वे गद्गगद हो गईं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किये आगरा के फोटो 

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार रात का होटल अमर विलास में खींचा गया फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। फिर सुबह जब होटल की टेरेस पर खड़ी हुई हैं और बैकग्राउंड में हरियाली के बीच ताजमहल नजर आ रहा है। साइना ने इसके साथ कैप्शन में 'मोर्निंग व्यू आफ ताजमहल' लिखा है। होटल प्रबंधन के द्वारा दिए गए उपहार के साथ भी साइना ने फोटो शेयर कर धन्यवाद दिया।