Display bannar

सुर्खियां

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को भेज रही ये मैसेजेस

 वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को भेज रही ये मैसेजेस


हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है | इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं | इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती है | यह व्रत उतना ही महत्व रखता है जितना करवा चौथ का व्रत | इसमें वट के वृक्ष यानी कि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है | महिलाएं वट को कलावा बांधते हुए वृक्ष की परिक्रमा करती हैं और व्रत रखती हैं | ऐसे में वट सावित्री व्रत के इस शुभ अवसर पर इन शानदार एसएमएस, वॉलपेपर्स और कोट्स को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं | 

1 सुख-दुख में हम तुम,

हर पल साथ निभाएंगे,

एक जन्म नहीं सातों जन्म,

हम पति-पत्नी बन आएंगे.

वट सावित्री की शुभकामनाएं |


2 माथे की बिंदिया चमकती रहे,

हाथों में चूड़ियां खनकती रहे,

पैरों की पायल छनकती रहे,

पिया संग प्रेम बेला सजती रहे.

वट सावित्री की शुभकामनाएं


3 रखा है व्रत मैंने,

बस एक ख्वाहिश के साथ

लंबी हो उम्र आपकी

और हर जन्म में मिले

हमें एक दूजे का साथ

वट सावित्री की शुभकामनाएं


4 जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,

हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,

हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,

हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे.

वट सावित्री की शुभकामनाए। 


5 बिना खाए पिए व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,

मेरे दिल की बस यही आशा है.

वट सावित्री की शुभकामनाएं |