Display bannar

सुर्खियां

भारत बंद : किसानो को मनाने में क्यों चूक रही सरकार


दिल्ली : आंदोलनकारी किसानों की ओर से 27 सितंबर 2021 बुलाए गए 'भारत बंद' को अधिकतर विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों के विरोध में 40 से ज्यादा किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों, बाजारों, दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की है। पिछले साल नवंबर से ही दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों की सरकार से कई राउंड बातचीत हुई मगर नतीजा सिफर रहा। सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान संगठन पहले भी 'चक्‍का जाम' और 'भारत बंद' कर चुके हैं। हालांकि नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध जल्‍द समाप्‍त होता नहीं दिख रहा।

    गौरतलब है कि किसान संगठन लंबे समय से आज के भारत बंद की तैयारी कर रहे थे। आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में भारत बंद रहेगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के नेतृत्‍व में आंदोलनकारी किसानों ने कई योजनाएं बनाई हैं कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, देश भर में बाकी काम बंद रहें। SKM ने बंद के दौरान विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर पूर्ण शांति का आह्वान किया है।