Display bannar

सुर्खियां

नवोदय ने डांडिया की मस्ती संग मनाया दीपावली पर्व

आगरा : भारत विकास परिषद् की नवोदय शाखा की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित हेवल्स गाडर्न में मनाये गए दिवाली उत्सव में कला व संस्कृति की छटा बिखरी। रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों में महिलाओ व पुरुषो ने डंडियां खेलकर समां बांध दिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रवज्जलन कर शाखा संरक्षक प्रो. सुगम आनंद, अरविन्द चौधरी, जिला संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल और विजय अग्रवाल ने किया | दीपावली उत्सव की शुरुआत महिला संयोजिका शशि अग्रवाल के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने 101 दीपो से दीपदान कर किया | गार्डन में लगी दुकानों से महिलाओ ने जमकर चाट पकौड़ी का आनंद लिया तो बच्चे और बडे संस्था सदस्य प्रदीप अग्रवाल के लकी सेवन गेम्स खेल में खोये रहे। 

संस्था अध्यक्ष डॉ. अमित सिंघल ने बताया कि दिवाली की खुशियां एंव उमंग काे रंगाेली के माध्यम से दर्शाया गया है। संस्था की महिलाओ द्वारा डांडिया, रंगोली, थाल व कलश सज्जा की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आतिशबाजी के माध्यम से दीपावली की खुशियों को एक दूसरे से साझा किया | संचालन सचिव अनिल अग्रवाल टोटी ने किया। धन्यवाद कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर बसंत गुप्ता, सोमदेव सारस्वत, तरुण शर्मा, केशव गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, डॉ. लवकुश मिश्रा, शकुन बंसल, कुलभूषण गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे | 

इनका हुआ स्वागत एवं सम्मान 

दीपावली उत्सव कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह और समाजसेवी नेम चंद्र जैन का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा में अहम् राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने पर संस्था ने अजय अवागढ़, गौरव बंसल, नितेश अग्रवाल और दीपिका मित्तल का पगड़ी पहना कर सम्मान किया।