Display bannar

सुर्खियां

इंग्लैंड में रिलीज हुई बिरजू महाराज पर बनी लघु फिल्म

आगरा। पद्म विभूषण कथक गुरु पं. बिरजू महाराज की कला साधना की स्मृतियों को संजोते हुए उनके गौरवशाली जीवन को रेखांकित करती लघु फिल्म का निर्माण आगरा में हुआ। कथक गुरु की शिष्या काजल शर्मा ने श्रद्धांजलि समारोह अर्पण के मौके पर इंग्लैंड के मैनचेस्टर में इस लघु फिल्म को रिलीज किया। इंक्रेडिबल इंडिया फाउडेशन द्वारा निर्मित इस लघु फिल्म के निर्देशन अजय शर्मा, स्वर दिए है गजल गायक सुधीर नारायन ने और कहानी लेखन का कार्य आदर्श नंदन गुप्ता ने किया है। 

    लगभग 10 मिनट की इस लघु वीडियों फिल्म में काजल शर्मा के बिरजू महाराज से जुड़ीं कुछ गौरवशाली स्मृतियों को भी शामिल किया गया है। फिल्म के लॉन्चिंग से पूर्व इंग्लैंड की संस्था अर्पण के कलाकारों ने संगीत प्रस्तुति दी जिसने आयोजन को यादगार बना दिया। जिसमें तबला वादन उस्ताद शाहबाज़ हुसैन, वोकल व हारमोनियम राकेश जोशी, डॉ. विजय राजपूत और वीणा वादन डॉ. मधुसूदन ने किया । 

हमेशा लोगो के दिलो में जिन्दा रहेंगे 

    निर्देशक अजय शर्मा ने बिग पेजेस को बताया कि  कथक बिरजू महाराज की देह में आत्मा की तरह बसता था। वे अपने नृत्य के ज़रिये आंखों की भाव भंगिमा, हाथों की मुद्राएं, पद संचालन और देह के लोच से जो प्रतिपल रसमाधुर्य बिखेरते थे। वे अपनी कथक साधना के लिए लोगों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे।