Display bannar

सुर्खियां

भाविप नवोदय के सदस्यों ने चारा खिला कर की गौ सेवा


आगरा : भारत विकास परिषद् 'नवोदय' शाखा की ओर से कमला नगर कर्मयोगी  स्थित गौ धाम गौशाला में मंगलवार को संस्था के पदाधिकारियो ने गौ सेवा की | मुख्य अतिथि ब्रज प्रान्त अध्यक्ष प्रमोद सिंघल रहे। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा के उपरांत चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया | अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने गाय के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को बताते हुए गाय से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गाय से जैविक उत्पाद जैसे गौ धूपबत्ती, फिनायल और जैविक उर्वरक के उत्पादकों को बढ़ाने को प्रेरित किया। 

    सचिव अनिल अग्रवाल टोटी ने कहा कि गोवंश जिसमे गाय और बैल दोनो ही शामिल है इन पर कभी भी क्रोध नही करना चाहिए | गौ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पवन बंसल ने किया | इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, शशि अग्रवाल, सीए दीपिका मित्तल, कुलभूषण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, शेखर अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, अमित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजीव गोयल, लव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, ज्योति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |