Display bannar

सुर्खियां

भाविप लक्ष्य के राजीव अध्यक्ष और सचिव बने पुष्पेंद्र, 42 नए सदस्यों ने की शपथ ग्रहण


आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) लक्ष्य शाखा का प्रथम अधिष्ठापन समारोह होटल रमाडा में रविवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री जॉन पॉल, राष्ट्रीय चेयरपर्सन पब्लिकसिटी डॉ. केशव दत्त गुप्ता, मुख्य वक्ता रीजनल अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, राष्ट्रीय प्रकल्प समिति सदस्य एड. बसंत गुप्ता और रीजनल मंत्री विनय सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में भाविप लक्ष्य शाखा के नवीन सत्र 2022-23 के अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, सचिव पुष्पेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष अनूप आनंद और महिला संयोजिका पल्लवी सिसोदिया को शपथ दिलाई गई। नई टीम के रूप में 42 सदस्य शामिल किए गए। ब्रज प्रान्त अध्यक्ष प्रमोद सिंघल और ब्रज प्रान्त कोषाध्यक्ष सोमदेव सारस्वत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

समारोह में शाखा संरक्षक राजेंद्र धाकरे और अनिल सिंघल ने भाविप लक्ष्य शाखा के उद्देश्यों की जानकारी दी। संरक्षक जितेंद्र पराशर द्वारा आगामी किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन यश चन्द्रिका ने किया। धन्यवाद संरक्षक गोपाल खण्डेलवाल ने दिया। इस दौरान राहुल गर्ग, धर्मगोपाल मित्तल, अखिलेश भटनागर, अंजू सिंघल, वत्सला प्रभाकर, रवि चौहान, गौरव गुप्ता, , आमिल जादौन, अनूप वर्मा, , गौरव सिंघल, प्रकाश पराशर, , सोनू चौहान, , सीए राहुल गर्ग, भूपेंद्र राना, साहिल गोयल, अनिल मुद्गल, संजय अग्रवाल, काजल, स्वाति आदि मौजूद रहे |