Display bannar

सुर्खियां

प्रदेश भर में पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा : ठा. जयवीर सिंह

आगरा : अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् और ट्रडर्स एण्ड इंड्रस्टीज वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठा. जयवीर सिंह का अभिनन्दन व परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह, परिषद् के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. बीडी अग्रवाल और एडवोकेट बसंत गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलन कर किया। सभी पदाधिकारियो ने सर्वप्रथम पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठा. जयवीर सिंह का 21 किग्रा. की फूलो की माला से अभिनन्दन किया। 

    कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने सभी पदाधिकारीयो का मंच से धन्यवाद देते हुए कहा कि वो योगी सरकार में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठां के साथ निर्वहन करेंगे और प्रदेशभर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। सरकार गरीबो को जो मुफ्त राशन दे रही है वो वैश्य समाज की ही देन है। व्यापारियों को रामराज का वातावरण मिल रहा है। सरकार व्यपारियो कर संरक्षण और हितों के लिए सदैव साथ खड़ी है।

    राष्टीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि आगामी निकाय चुनावो में भाजपा से प्रमुखता से मांग करती है कि अधिक से अधिक वैश्य उम्मीदवारों को टिकट दिया जाये। लघु उद्योग और मझोले व्यापार करने वाले व्यापारियों को सर्वे, छापे जैसी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से मुक्त किया जाये। नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री से मांग करते हुए कहा कि व्यापारी को 65 वर्ष की आयु में व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन दी जाये। उत्तर प्रदेश के निकाय के अंतर्गत आने वाले मंदिरो को कर व विधुत शुल्क मुक्त किया जाये। जीएसटी प्रणाली में पेनल्टी के साथ सजा का प्रावधान ख़त्म किया जाये।


 कैबिनेट मंत्री ने इन्हे दिलाई शपथ

    ठाकुर जयवीर सिंह ने अनुराग अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव, मुरारी प्रसाद अग्रवाल को राष्टीय कोषाध्यक्ष, ई. सतीश गुप्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता और अर्चना अग्रवाल को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष (महिला) पद की शपथ ग्रहण करायी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंघल, मंडल अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष बबिता गोयल, राष्टीय युवा अध्यक्ष शकुन बंसल, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे