Display bannar

सुर्खियां

आज महिलाएं लगाएंगी श्याम नाम की मेहंदी


आगरा : ताजनगरी में फिर एक बार भक्ति की बयार चलने जा रही है। श्री भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार की ओर से 12 से 18  सितम्बर तक जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रसिद्ध कथाकार एवं भागवत मर्मज्ञ श्रद्धेय कृष्णांग गौरव महाराज भक्तों को अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करायेंगे। ट्रस्ट ने शुक्रवार को आमंत्रण पत्र विमोचन का वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में किया गया।

    संरक्षक नितेश अग्रवाल ने बताया कि कथा से पहले श्याम नाम की मेंहदी का आयोजन फुलट्टी स्थित माँ भगवती मंदिर पर 10 सितम्बर को किया जा रहा है एवं कथा से पूर्व विशाल कलशयात्रा एवं निशान यात्रा विजय नगर कालोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। कलश यात्रा में सुधीर बैंड अपनी धुन से भक्तों को रिझाने के लिए तैयार है। बैंड-बाजो और डोल-नगाड़ो की धुन के साथ विभिन्न झांकियों को भव्य रूप से निकाला जाएगा।

    महामंत्री श्याम सुंदर माहेश्वरी ने बताया कि कलश यात्रा मार्ग मे उमस व गर्मी से बचने के लिए सुगन्धित  इत्रों का छिड़काव पूरे यात्रा मार्ग पर कराया जाएगा एवं जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी। कलश यात्रा पूर्ण होने के उपरांत उसी दिन अर्थात् 12 सितम्बर को ही कथा भी प्रारंभ होगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।

ये होंगे प्रमुख उत्सव

मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन कथा बहुत ही धूमधाम से सुंदर झांकियों के साथ सभी उत्सव मनाए जाएंगे जिसमें विशेष रूप से 15 सितम्बर को कृष्ण जन्मोत्सव, 16 सितम्बर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग के दर्शन, 17 सितम्बर को तुलसी-शालिग्राम विवाह, 18 सितम्बर को श्री व्यास पूजन एवं पुष्प होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष राम माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, सचिव अनुराग शर्मा, अमित अग्रवाल, नीरज गर्ग, अमन गर्ग, मनोज चतुरानी, दिलीप अग्रवाल, नीरज मित्तल, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।