Display bannar

सुर्खियां

मन की उड़ान संस्था की नयी कार्यकारणी का हुआ गठन


आगरा : कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क इन पर मन की उड़ान संस्था की वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ. विजयकिशोर बंसल के निर्देशन में चंचल गुप्ता एडवोकेट को पुनः अध्यक्ष चुना गया। संस्था के महासचिव की जिम्मेदारी कविता राजवानी, नीरा थापर को कोषाध्यक्ष, सुनीता सिंह को उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह को उपसचिव, अंकिता जैन को सयुक्त सचिव और विमल कुमार को मीडिया प्र-भारी का दायित्व दिया गया। संस्था की अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने बताया की संस्था का आगामी कार्यक्रम गोल्डन आर्चीवर अवार्ड समारोह जयपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमे बतौर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में चार चाँद लगाएगी।