Display bannar

सुर्खियां

आज कब लगेगा चंद्र ग्रहण और सूतक.... जाने ख़त्म होने का समय


कार्तिक माह का आखिरी दिन 8 नवंबर को पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन किया जाएगा। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। 8 नवंबर 2022 को सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा इसलिए शास्त्रों के अनुसार सूतक काल में पूजन और कोई शुभ कार्य करना वर्जित है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। ये भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त - 08 नवंबर 2022, शाम 04.31 
  • पूर्णिमा स्नान मुहूर्त - सुबह 04:57 - सुबह 05:49 
  • चंद्र ग्रहण - 8 नवंबर 2022
  • चंद्र ग्रहण शुरू (भारतीय समय)- शाम 05.32
  • चंद्र ग्रहण समाप्त - शाम 06.18
  • सूतक काल शुरू -  सुबह 09.21
  • सूतक समाप्त - शाम 06.18

    पूर्णिमा का स्नान उदयातिथि के अनुसार 8 नवंबर को किया जाएगा, लेकिन चूंकि इस दिन सुबह साढ़े 9 बजे के बाद चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा इसलिए इससे पहले ही स्नान कर लें। पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में किया स्नान और जरुरतमंदों को दान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है।