Display bannar

सुर्खियां

चलो ख़ुशिया बांटे मुहिम से बच्चो के चेहरे पर आयी मुस्कान

आगरा। शहर के रेडियो स्टेशन रेडियो सिटी ने रविवार को खंदारी परिसर में गरीब और असहाय बच्चों को कॉपी, किताबें, स्टेशनरी, कहानी की किताबें आदि बांटकर चलो खुशियां बांटें अभियान की शुरुआत की। प्रोग्रामिंग डायरेक्टर विनय सक्सेना ने कहा कि चलो खुशियां बांटें मुहीम का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देना है। रेडियो पर चल रहे इस अभियान पर रेडियो जॉकी लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। इस अभियान में शहर के तमाम सामाजिक संस्थानों से सहयोग अगली कड़ी में गरम कपड़े आदि वितरण किए जायेंगे। इस अवसर पर राम शरण पौनिया, आरजे पंचायती राज, आरजे ईशान, गीता पौनिया, पीके पौनिया, तनवीर आदि मौजूद रहे।