Display bannar

सुर्खियां

तिरंगे संग होली के रंग में रंगेगा संस्कृति भवन

आगरा। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय संगठन द्वारा चार मार्च को ब्रज की होली देशभक्ति के रंग से सराबाेर होकर मनायी जाएगी। जरार हाउस स्थित एसपी पब्लिक स्कूल पर होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन का आमंत्रण-पत्र विमाेचन किया गया। अध्यक्ष रेखा साहनी ने कहा कि 04 मार्च को संस्कृति भवन पर होली के रंग सैल्यूट तिरंगा के संग आयोजन होगा। 56 जिलों में होने जा रहे सैल्यूट तिरंगा कार्यक्रम का आगाज आगरा से किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष शीला बहल ने कहा कि आयोजन में मलीन बस्तियों के होनहार बच्चे प्रस्तुति देंगे। वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली और कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा द्वारा निर्देशित होली नृत्य होगा। कार्यक्रम में गोधन से बना तिरंगा भी फहराया जाएगा। ताकि इको फ्रेंडली होली का संदेश दिया जाए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय टंडन, अवधेश उपाध्याय, वत्सला प्रभाकर, सीमा भदौरिया, प्रदीप दीक्षित, पारुल दीक्षित, नेहा टंडन, वीना कौशिक, एसके बग्गा, अमित खत्री, सुनील शर्मा, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित रहे।