Display bannar

सुर्खियां

अनेकता में एकता थीम पर हुआ स्टार सीड्स का पहला वार्षिक उत्सव


आगरा : नन्हे-मुन्नों को एक आकर्षक भविष्य देने की पहली सीढ़ी बने हुए दयालबाग स्थित स्टार सीड्स प्री स्कूल का पहला वार्षिक उत्सव मधुरम 2023 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविन्द महाराज ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रव्जलित करके किया। कार्यकम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी। बच्चो ने खाइके पान बनारस वाला.., मुंडा थोड़ा ऑफ़ बीट है..., मेरा नाम चीन चीन चू... आदि बॉलीवुड गानों पर तालियां बजने पर मजबूर कर दिया। वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण अनेकता में एकता थींम रही। अपने नन्हे मुन्नों की परफॉर्मेंस देख अभिभावक और शिक्षक भाव विभोर हुए बिना नही रह सके। 

    विशिष्ट अतिथि अरविन्द महाराज ने स्कूल की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और नन्हे-मुन्नों की कलाकारी का भरपूर आनन्द लिया। नन्हे मुन्नों की प्रस्तुतियो में राइम रेफिटेशन लोगो को बहुत पसंद आया। प्यानो की विशेष प्रस्तुति पर मैडल दे कर सम्मानित किया। वार्षिक उत्सव में 12 परफॉर्मेंस बच्चो द्वारा पेश की गई। मंच संचालन सुरुतिका ने किया। सभी का धन्यवाद प्रधानाचार्य अंशिता अग्रवाल ने दिया | इस अवसर पर डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भरत शर्मा, स्वेता सेठी, मोनिका आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।