Display bannar

सुर्खियां

धोनी की शानदार रेड जीप हो रही वायरल

शादमा मुस्कान, दिल्ली


भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूँ कारों और गाड़ी के बहुत शौकीन हैं इसलिए उनके पास काफी सारी गाड़ियां है अब एक और गाड़ी उनके घर शान बढ़ाती नज़र आ रही है जी हाँ.. अब उनके गैरेज में एक नई खूबसूरत जीप आ गई है | यह नई चमचमाती हुई लाल जीप जिसका नाम ग्रैंड शेरोकी (Jeep Grand Cherokee) है यह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की शान बढ़ा रही है। माही की पत्नी साक्षी ने जीप का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'welcome home#red beast! your toy is finaly hear mahi, really missing you...!' (घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया माही, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं)। 

बता दें, इस कार की कीमत भारत में लगभग 80 से 90 लाख रु. के बीच है| दरअसल, साक्षी धोनी को बहुत याद कर रही हैं, जो फिलहाल रांची में नहीं हैं। वो कश्मीर में जवानों के साथ है। उन्होंने क्रिकेट से 2 महीने का आराम लिया है।