Display bannar

सुर्खियां

भक्तिभाव से निकली कलश यात्रा... देखे

कलश यात्रा से हुआ भागवत कथा का श्री गणेश

आगरा : विजय नगर कॉलोनी स्थित अभिनंदन पुरुषोतम ग्रीन में श्रीमद्भागवत का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व कलश यात्रा  प्रातः 8 बजे नॉर्थ विजय नगर कालोनी के श्री सीताराम मंदिर से प्रारम्भ हुई| सभी भक्तो ने पारंपरिक पीले परिधान में भक्ति संगीत मे बैंड-बाजो की धून पर भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर से कथा स्थल तक निकली कलश यात्रा में भक्तों ने उत्साह से परिपूर्ण लगभग 200 महिलाओ के साथ पुरुषो ने भी भाग लिया। कलश यात्रा मे 101 मंगल कलशों को ले कर महिलाए चल रही थी|

बग्घी पर विराजमान व्यास आचार्य गोपाल भईया आशीर्वाद देते चल रहे थे। उनका कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा विजय नगर क्षेत्र जय श्री राधे के जयकारों से गुंजायमान हो गया। भागवत कथा का आयोजन मिलन बैंड परिवार द्वारा कराया जा रहा है जो कि 15 मई तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी। कथा के मुख्य यजमान रमा देवी शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मोहिनी शर्मा, सुनील शर्मा, रानी शर्मा, भरत शर्मा, वर्षा शर्मा रहे| कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य गोपाल भईया के मुखारविंद से कथा स्थल पर महात्म्य कथा, शुक्रदेव जन्म, परिविकक्षित जन्म और शुक्रदेव आगमन के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया|


व्यास आचार्य गोपाल भईया ने बताया कि मनुष्य का ये शरीर उत्तम नगर है| सत्संग कभी बेकार नहीं जाता है| जब कभी मुसीबत मे आपको कोई मार्ग न दिखाई दे तो पूर्व मे सुना हुआ सत्संग याद करे तो आपको उत्तम मार्ग जरूर दिखाई देगा| इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक गोयल, मनोज गोयल, अनूप जिंदल, अतुल अग्रवाल, बिट्टू भाई,  नितेश आदि का सहयोग रहा|

भागवत कथा मे कल 
मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को कपिलोपाख्यन, धुर्व-चरित्र और जड़भरत चरित का वर्णन किया जाएगा| कथा के समापन पर भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी|