Display bannar

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया शस्त्र पूजन


आगरा : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से यमुना किनारा रोड स्थित यमुना आरती स्थल पर  शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश महामंत्री सचिन चतुर्वेदी ने किया। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। यमुना माँ को स्वच्छ रखने प्रण दिलाते हुए यमुना आरती महंत जुगल श्रोतिया ने पूर्ण विधि विधान से शस्त्र को कराया। प्रदेश महामंत्री सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि परशुराम जी विष्णु के अवतार हैं। भगवान परशुराम ना केवल ब्राह्मणों के आराध्य है वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आतंक के खिलाफ फरसा उठाया। वे शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। 


    समाजसेवी सूरज शर्मा ने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व दशहरा पर शस्त्र पूजन कर समाज की बुराई को दूर करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष कपिल बरोलिया, शंभू नाथ चौबे, चिंटू गौतम, उदय प्रकाश तिवारी, मोहन दीक्षित, ओम पंडित, अभिनव दीक्षित, सतीश पंडित, आशीष शर्मा, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post Comment